29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

डेंगू के खिलाफ जंग… पहली दवा का मानव पर परीक्षण

जय विज्ञान : प्रदर्शित करेगी एंटीवायरल गतिविधि, मरीजों को बचाने में सक्षम, 10 लोगों को लगातार 21 दिन दी गई गोली
1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

ANUJ SHARMA

•

Updated: 23 Oct 2023, 1:07 AM IST

डेंगू के खिलाफ जंग... पहली दवा का मानव पर परीक्षण

डेंगू के खिलाफ जंग... पहली दवा का मानव पर परीक्षण

न्यूयॉर्क. डेंगू बुखार के खिलाफ जंग में महत्त्वपूर्ण कामयाबी मिली है। अमरीकी कंपनी जॉनसन एंड जॉनसन ने डेंगू की बीमारी की पहली दवा बनाई है। हाल ही इसका ह्यूमन ट्रायल किया गया। वैज्ञानिकों ने दावा किया कि ट्रायल सफल रहा। यह डेंगू के खिलाफ एंटीवायरल गतिविधि प्रदर्शित करने वाली पहली गोली है और कई मरीजों को वायरस के एक रूप से बचाने में सक्षम है।

जॉन्स हॉपकिन्स ब्लूमबर्ग स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ के वैज्ञानिकों के मुताबिक ह्यूमन ट्रायल में 10 लोग शामिल किए गए। इन्हें वैक्सीन से पांच दिन पहले एक गोली दी गई। बाद में 21 दिन तक लगातार गोली दी गई। दस में से छह लोगों के रक्त में रोगजनक वायरस के संपर्क में आने के बावजूद डेंगू वायरस नहीं मिला। इनकी 85 दिन तक निगरानी की गई। दवा दो वायरल प्रोटीन की क्रिया को अवरुद्ध करती है। इससे वायरस को प्रतिलिपि बनाने से रोका जा सकता है।

चार प्रकार के डेंगू की होगी रोकथाम

वैज्ञानिक गोली के दूसरे चरण के परीक्षण की तैयारी कर रहे हैं। इसका मकसद चार अलग-अलग प्रकार के डेंगू को रोकना है। अगला कदम इलाज के तौर पर दवा का परीक्षण होगा। अगर दवा बड़े पैमाने पर प्रभावी साबित होती है, तो इसे विभिन्न देशों को उपलब्ध कराया जाएगा। प्राथमिकता निम्न और मध्यम आय वाले देशों को दी जाएगी, जहां डेंगू के सबसे ज्यादा मामले सामने आते हैं।

हर साल दुनिया में लाखों मामले

डेंगू मच्छर से होने वाली बीमारी है। इसका बुखार लक्षणहीन होता है। शुरुआत में जोड़ों में गंभीर दर्द और ऐंठन पैदा होती है। इस बीमारी की अब तक कोई दवा या वैक्सीन नहीं है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक हर साल दुनिया में लाखों लोग डेंगू की चपेट में आते हैं। भारत के स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक पिछले साल देश में इसके 2.33 लाख से ज्यादा मामले सामने आए।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।

बड़ी खबरें

View All

रोग और उपचार

स्वास्थ्य

ट्रेंडिंग

लाइफस्टाइल