5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हाई ब्लड प्रेशर में कभी न करें ये एक्सरसाइज, फायदे की जगह होगा बड़ा नुकसान

Exercise To Avoid In High Blood Pressure: हेल्दी रहने के लिए एक्सरसाइज जरूरी है, लेकिन हर एक्सरसाइज सबके लिए नहीं होती। खासकर कुछ गंभीर बीमारियों में एक्सरसाइज बहुत ही सेलेक्टिव करने की सलाह दी जाती है। खासकर अगर आप हाई बीपी के मरीज है तो आपको कुछ एक्सरसाइज बिलकुल नहीं करनी चाहिए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Ritu Singh

•

Updated: 3 Apr 2022, 2:10 PM IST

exercise_is_not_good_for_high_blood_pressure_.jpg

हाई ब्लड प्रेशर की समस्या बहुत ही कॉमन हो चुकी है। अगर डाइट, एक्सरसाइज और दवाओं का सहारा न लिया जाए तो हाई बीपी, हार्ट पर प्रेशर डालने लगता है। इसे स्ट्रोक, ब्रेन हैमरेज और दिल का दौरा पड़ने के साथ ही लकवा मारने की भी दिक्कत हो सकती है। लेकिन हाई बीपी में एक्सरसाइज को लेकर भी बहुत सतर्क रहने की जरूरत होती हैं। क्योंकि कई एक्सरसाइज बीपी को बढ़ा कर खतरे में डाल सकते हैं। तो चलिए जानें हाई बीपी में किन एक्सरसाइज को बिलुकल नहीं करना चाहिए।

हाई बीपी होने पर क्या होता है
हाई ब्लड अगर हाई हो जाए तो सिर में दर्द बना रहता है। साथ ही सांस लेने में कठिनाई, थकान महसूस होना, चक्कर आना जैसी परेशानी महसूस होती है।

हाई बीपी में इन एक्सरसाइझ को करने से बचें
फास्ट रनिंग- रनिंग बहुत ही अच्छी एक्सरसाइज होती है लेकिन हाई बीपी में तेज रनिंग खतरे का कारण बन सकती है। हाइपरटेंशन तेज रनिंग करने से ब्लउ प्रेशर बढ़ जाता है और ये सीधे हार्ट पर असर डालता है।
वेट लिफ्टिंग - हाई ब्लड प्रेशर में वेट लिफ्टिंग की ीाी मनाही है। ज्यादा वेट लिफ्ट करने से अचानक से बीपी बढ़ सकता है।
हाई स्ट्रेंथ ट्रेनिंग - हाइपरटेंशन में हाई स्ट्रेंथ ट्रेनिंग भी बीपी को बढ़ा देती है। इसेस ब्लड प्रेशर और अधिक बढ़ सकता है। जिसका असर आपकी हृदय और धमनियों पर पड़ता है। ऐसे में इस तरह के एक्सरसाइज से दूर रहें।
डेडलिफ्ट - हाई ब्लड प्रेशर रोगियों के लिए डेड लिफ्टिंग भी फायदेमंद नहीं माना जाता है।

हाई बीपी में एक्सरसाइज हमेशा डॉक्टर से पूछ कर या जिम ट्रेनर की मदद से करें। ताकि एक्सरसाइज का फायदा मिले।

डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सभी जानकारियां सूचनात्मक उद्देश्य से लिखी गई हैं। इनमें से किसी भी सलाह पर अमल करने या किसी तरीके को अपनाने का फैसला आपका व्यक्तिगत निर्णय होगा। किसी भी निष्कर्ष तक पहुंचने से पहले कृपया किसी विशेषज्ञ से परामर्श जरूर करें।)

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।

बड़ी खबरें

View All

रोग और उपचार

स्वास्थ्य

लाइफस्टाइल