30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सिर्फ दवा से ठीक हो गया महिला के तीसरे चरण का कैंसर

मेडिकल महान : ब्रिटेन की कैरी डाउनी को डोस्टारलिमैब इन्फ्यूजन से फायदा, 6 महीने में चमत्कार, आंत से ट्यूमर पूरी तरह गायब
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

ANUJ SHARMA

•

Updated: 9 Oct 2023, 1:25 AM IST

सिर्फ दवा से ठीक हो गया महिला के तीसरे चरण का कैंसर

सिर्फ दवा से ठीक हो गया महिला के तीसरे चरण का कैंसर

लंदन. ब्रिटेन के वेल्स में रहने वाली एक महिला के साथ ऐसा चमत्कार हुआ, जिसको लेकर वह खुद हैरान है। वह तीसरे चरण के आंत के कैंसर से पीडि़त थी। एक नई दवाई के इस्तेमाल से वह पूरी तरह ठीक हो गई। कैरी डाउनी (42) नाम की इस महिला ने सिर्फ छह महीने दवाई का सेवन किया। इतने कम समय में उसका कैंसर पूरी तरह गायब हो गया।

कैरी डाउनी को एक साल पहले कैंसर का पता चला था। उसे छह महीने तक डोस्टारलिमैब इन्फ्यूजन दिया गया। टेस्ट कराने पर पता चला कि उसका कैंसर पूरी तरह ठीक हो चुका है। डोस्टारलिमैब इम्यूनोथेरेपी का एक रूप है, जो कैंसर को नष्ट करने में प्रतिरक्षा प्रणाली की मदद करता है। हर्निया प्रत्यारोपण के कारण कैरी डाउनी को दर्द हो रहा था। जांच के दौरान डॉक्टरों को कैंसर के बारे में पता चला। उसे स्वानसी में सिंगलटन अस्पताल के ऑन्कोलॉजिस्ट डॉ. क्रैग बैरिंगटन के पास भेजा गया। उन्होंने उसे डोस्टारलिमैब इन्फ्यूजन की सलाह दी।

18 कैंसर मरीज 2022 में हुए थे ठीक

कैरी डाउनी ने बताया, मैं थक चुकी थी। मेरे शरीर पर इधर-उधर दाने निकल गए थे। कीमोथेरेपी, रेडियोथेरेपी या सर्जरी के बजाय डोस्टारलिमैब इन्फ्यूजन से काफी फायदा हुआ। स्कैन से पता चला कि ट्यूमर काफी सिकुड़ गया था और अंत में पूरी तरह खत्म हो गया। पिछले साल 18 मलाशय कैंसर मरीजों को भी छह महीने यही दवाई दी गई थी। सभी मरीजों का कैंसर पूरी तरह खत्म हो गया।

आंत के कैंसर के पीछे कई कारक

डॉक्टरों के मुताबिक आंतों के कैंसर के लिए कई कारक जिम्मेदार हैं। ओल्ड ऐज फैक्टर सबसे बड़ा कारक है। ज्यादा वसायुक्त भोजन, रेड मीट, कम फाइबर वाले भोजन, प्रोसेस्ड मीट ज्यादा खाने से यह कैंसर हो सकता है। लंबे समय तक आंतों की बीमारी, स्मोकिंग और शराब का अधिक सेवन भी खतरनाक है। इस कैंसर के एक बार ठीक होने के बाद दोबारा सेल्स में ग्रोथ देखी जा सकती है।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।

बड़ी खबरें

View All

रोग और उपचार

स्वास्थ्य

ट्रेंडिंग

लाइफस्टाइल