30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोरोना से मुक्ति पाने के लिए योगी प्रियव्रत अनिमेष 18 अप्रैल को ऋषिकेश में करेंगे महायज्ञ

कोरोना को काबू में करने के लिए सरकार द्वारा सभी संभव प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं इसी कड़ी में योगी प्रियव्रत अनिमेष ने भी जनसामान्य को इस महामारी से मुक्ति दिलाने के लिए आगामी 18 अप्रैल को ऋषिकेश में एक महायज्ञ का आयोजन किया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Saurabh Sharma

•

Updated: 13 Apr 2021, 9:59 PM IST

coronavirus.jpg

Worldwide Corona Case Increased to 120 Million, These Are Most Top 10 Infected Countries

नई दिल्ली। कोरोना महामारी कितनी घातक है इसके परिणाम से हम सभी वाकिफ है। बीते वर्ष जब कोरोना महामारी ने भारत में अपना प्रकोप दिखाया था तो उसका खामियाजा जन सामान्य को अपने लोगों का साथ खोकर एवं कई अन्य गंभीर समस्याओं का सामना करके चुकाना पड़ा था। एक बार फिर से कोरोना महामारी भारत में अपना आक्रमक रूप दिखाना शुरू कर चुकी है जिसे कोरोना की दूसरी लहर बताया जा रहा है।

कोरोना को काबू में करने के लिए सरकार द्वारा सभी संभव प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं इसी कड़ी में योगी प्रियव्रत अनिमेष ने भी जनसामान्य को इस महामारी से मुक्ति दिलाने के लिए आगामी 18 अप्रैल को ऋषिकेश में एक महायज्ञ का आयोजन किया है।

जिसके जरिए योगी प्रियव्रत अनिमेष प्रभु के चरणों में आहुति देकर प्रभु से कामना करेगे की प्रभु जल्द से जल्द जन मानस को इस महामारी से मुक्ति दिलाए और लोगो के जीवन में एक बार से खुशियों भर दे जिससे लोग एक बार फिर से अपने सामान्य जीवन की और लौट सके।

योगी प्रियव्रत अनिमेष का कोरोना से मुक्ति पाने के लिए किया जा रहा यह महायज्ञ एक सराहनीय कदम है क्योंकि अध्यात्म और भक्ति को ही मनुष्य जीवन में खुशियों को प्राप्त करने का मार्ग माना जाता है।

आपको बता दें की योगी प्रियव्रत अनिमेष अध्यात्म से जुड़े हुए संत है, जिनका मानना है कि अध्यात्म के जरिए मानव जीवन की सभी सामस्याओ से पार पाया जा सकता है और वे ज्यादा से ज्यादा युवाओं को भी अध्यात्म से जोड़कर उनके जीवन के उदेश्यो से उनको अवगत कराने के प्रयास में जुटे हुए हैं।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।

बड़ी खबरें

View All

रोग और उपचार

स्वास्थ्य

लाइफस्टाइल