26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जीका संक्रमण से संवेदी तंत्रिकाओं को भी हो सकता है नुकसान

जीका वायरस के संक्रमण से गंभीर मस्तिष्क संबंधी जटिलताएं पैदा हो जाती हैं और इनकी संख्या में बढ़ोतरी हो रही है
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Jameel Ahmed Khan

•

Updated: 27 Aug 2016, 9:07 PM IST

Zika Virus

Zika Virus

न्यूयार्क। जीका वायरस के संक्रमण से मस्तिष्क संबंधी कई जटिलताएं हो सकती हैं और अब शोधकर्ताओं ने जानकारी दी है कि इस कारण उन संवेदी तंत्रिकाओं को भी नुकसान पहुंच सकता है जो तापमान, दर्द, कंपन और छुअन को त्वचा से महसूस करती है। जर्नल ऑफ न्यूरोलॉजिकल साइंसेज में प्रकाशित पर्चे में होंडरस, वेनेजुएला और अमरीका के शोधकर्ताओं के एक समूह ने जीका वायरस के संक्रमण से संवेदी तंत्रिकाओं के नुकसान पहुंचने के मामले का वर्णन किया है।

शोध प्रमुख और यूनिवरसिडाड नेशनल ऑटोनोमा डे होंडरस के मार्को मेडिना का कहना है, चिकित्सकों को यह पता होना चाहिए कि जीका वायरस के संक्रमण से तंत्रिका तंत्र भी खराब हो जाती है। इसका पता एक मरीज की जांच से चला।

जीका वायरस के संक्रमण से मस्तिष्क संबंधी जटिलताओं से चिंतित होकर हाल ही में वल्र्ड फेडरेशन ऑफ न्यूरोलॉजी कार्यसमूह (डब्ल्यूएफएन) का गठन किया है जो मिलकर काम कर रही है। जीका वायरस के संक्रमण से प्रभावित लोगों में ज्यादातर में संक्रमण के लक्षण नहीं दिखते हैं या केवल हल्के लक्षण दिखते हैं, लेकिन उनमें संभावित मस्तिष्क संबंधी जटिलताएं बेहद गंभीर हो सकती हैं।

अमरीका के न्यू ऑरलेयंस स्थित ल्यूसीनिया स्टेट यूनिवर्सिटी हेल्थ साइंसेज सेंटर के स्कूल ऑफ मेडिसिन के जॉन इंगलैंड का कहना है, जीका वायरस के संक्रमण से गंभीर मस्तिष्क संबंधी जटिलताएं पैदा हो जाती हैं और इनकी संख्या में बढ़ोतरी हो रही है।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।

बड़ी खबरें

View All

रोग और उपचार

स्वास्थ्य

ट्रेंडिंग

लाइफस्टाइल