1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दरिंदगी की इंतहा: 60 वर्षीय बुजुर्ग ने किया 4 साल की बच्ची से रेप, किराए पर रहता था पीड़िता का परिवार

उत्तरप्रदेश ही नहीं देश के अन्य राज्यों से भी लगातार महिला अपराध के मामले सामने आ रहे हैं (Old Man Raped 4 Year Old Girl In Ranchi Jharkhand) (Jharkhand News) (Dumka News) (Ranchi News)...  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

दुमका

•

image

Prateek Saini

•

Updated: 1 Oct 2020, 10:10 PM IST

दरिंदगी की इंतहा: 60 वर्षीय बुजुर्ग ने किया 4 साल की बच्ची से रेप, किराए पर रहता था पीड़िता का परिवार

दरिंदगी की इंतहा: 60 वर्षीय बुजुर्ग ने किया 4 साल की बच्ची से रेप, किराए पर रहता था पीड़िता का परिवार

(रांची,दुमका): उत्तरप्रदेश के हाथरस क्षेत्र में हुए कथित गैंगरेप (Hatras Rape Case) मामले ने देशभर का ध्यान अपनी ओर खींचा है। लेकिन देश के अन्य राज्यों से भी लगातार महिला अपराध के मामले सामने आ रहे हैं। एक ऐसा ही दरिंदगी का मामला झारखंड की राजधानी रांची से सामने आया है जिसने यह सोचने को मजबूर कर दिया है कि समाज आखिर जा किस दिशा में रहा है। यहां एक 60 वर्षीय आदमी ने अपनी पोती की उम्र की 4 वर्षीय बच्ची को अपनी गंदी नियत का शिकार बना दिया।

यह भी पढ़ें: Hathras case: हाथरस के लिए पैदल निकले राहुल गांधी को हिरासत में लिया गया


मिली जानकारी के अनुसार रांची के सुखदेव नगर थाना के विद्यानगर में यह घटना हुई। यहां रहने वाले दीनानाथ शर्मा ने अपने घर में रहने वाले किराएदार की चार वर्षीय बेटी की अस्मत लूट ली।
जब इस बात का पता स्थानीय निवासियों को पड़ा तो उन्होंने आरोपी की कुटाई कर दी।

यह भी पढ़ें: Gandhi Jayanti: महात्मा गांधी के जीवन की 10 ऐसी बातें जिन्हें सीखकर आप भी बन सकते हैं सफल

बच्ची के पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायत में बताया गया कि पीड़िता के पिता ने लॉकडाउन के बाद नया व्यवसाय शुरू किया था। उसकी पत्नी भी शाम को उसका सहयोग करने चली जाती थीं। इस दौरान बच्ची अकेली ही घर पर रहती थी। पीड़ित परिवार डेढ़ साल से आरोपी के घर पर रह रहा था तो किसी गलत काम की वह कल्पना भी नहीं कर सकते थे।

यह भी पढ़ें: Hathras rape case- पुलिस का बयान एफएसएल रिपोर्ट में नहीं हुई रेप की पुष्टि

मंगलवार शाम बच्ची को अकेला पाकर आरोपी ने उसे पकड़ा और अपने कमरे में ले गया। बच्ची की इज्जत को तार तार करने के बाद उसने उसे भगा दिया। रात को जब बच्ची के परिजन लौटे तो बच्ची को बिना कपड़ों के लेटा देख दंग रह गए। बच्ची ने बाद में सारी बात बताई। पुलिस ने आरोपी बुजुर्ग को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने भी जुर्म स्वीकार लिया है। बच्ची का सदर अस्पताल में मेडिकल कराया गया है। आरोपी की कोरोना जांच करवाने के बाद उसे जेल भेज दिया गया है।

ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...