शहर में सूर्योदय के समय आसमान बादलों से अटा था। सुबह साढ़े नौ बजे हल्की फुहार के साथ रिमझिम बारिश का दौर शुरू हुआ और यह दोपहर बाद तक जारी रहा। इस दरम्यान कई बार हल्की तेज वर्षा भी हुई। इससे आवागमन रुका और लोगों ने बड़े वृक्षों एवं छतों का सहारा लिया।