जिला रसद अधिकारी ने बताया कि ऐसे परिवार, जिसमें परिवार के सदस्य आयकर दाता है और परिवार का सदस्य सरकारी, गैर सरकारी, अर्द्ध सरकारी, स्वायत्तशासी संस्था में कर्मचारी, परिवार की वार्षिक आय एक लाख रुपए से अधिक है। परिवार में व्यक्तिगत उपयोग के लिए चार पहिया वाहन है, वे खाद्य सुरक्षा योजना के लिए अपात्र है। ऐसे परिवारों अब 31 मई 2025 तक अपने नाम खाद्य सुरक्षा योजना से हटवा सकेंगे। नाम नहीं हटवाने पर अपात्र परिवारों पर कार्रवाई होगी।