9 जून 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Railways : अब राजस्थान, यूपी, गुजरात के यात्रियों को राहत, आगरा कैंट-असारवा समर स्पेशल ट्रेन का मिला तोहफा

Railways Big Decision : रेलवे प्रशासन की ओर से ग्रीष्मकाल में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए आगरा कैंट-असारवा-आगरा कैंट के मध्य साप्ताहिक समर स्पेशल रेल सेवा का संचालन शुरू कर दिया है।

2 min read
Google source verification
Railways Decision UP Rajasthan Gujarat passengers big relief Agra Cantt-Asarwa Train start

Railways Big Decision : फाइल फोटो पत्रिका

Railways Big Decision : रेलवे प्रशासन की ओर से ग्रीष्मकाल में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए आगरा कैंट-असारवा-आगरा कैंट के मध्य साप्ताहिक समर स्पेशल रेल सेवा का संचालन शुरू कर दिया है। ट्रेन के शुरू होने से राजस्थान और गुजरात के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। इसके साथ ही अहमदाबाद डीएमआर ऑफिस के अंतर्गत साबरमती और असरवा स्टेशन को जोड़ने का कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है। ऐसे में अब सौराष्ट्र से जुड़ाव भी बढ़ेगा।

आगरा-असरवा (अहमदाबाद) ट्रेन दोनों दिशाओं में कुल 16-16 फेरे लगाएगी। सबसे खास बात यह है कि इस ट्रेन का ठहराव डूंगरपुर रेलवे स्टेशन पर रहेगा, जिससे स्थानीय यात्रियों को लाभ मिलेगा। समर स्पेशल ट्रेन की गाड़ी संख्या 01910 आगरा कैंट असारवा स्पेशल रखा गया है। यह ट्रेन 8 जून से तक प्रत्येक सोमवार को आगरा कैंट से शाम 6 बजे रवाना होगी।

इसके बाद यह अगले दिन मंगलवार सुबह 11.10 बजे असारवा पहुंचेगी। वही गाड़ी संख्या 01999 असारवा से 9 जून को दोपहर 3 बजे रवाना होगी। जो अगले दिन बुधवार सुबह 7.45 बजे आगरा कैंट पहुंचेगी। इस ट्रेन में एक सैकंड एसी, 2 थर्ड एसी, 10 द्वितीय शयनयान, 9 साधारण श्रेणी और 2 गार्ड डिब्बों सहित कुल 24 डिब्बे होंगे।

साबरमती से दिल्ली ट्रेन के प्रस्ताव पर मिल सकती है स्वीकृति

वेस्टन रेलवे के अहमदाबाद रेलवे स्टेशन के अंतर्गत साबरमती को असरवा रेलवे स्टेशन से जोडने के लिए वाय लाइन के बिछाने का कार्य पूर्ण हो चुका है। इसमें इसी माह सीआरएस निरीक्षण होना प्रस्तावित है। इसके बाद सौराष्ट्र और वागड़ के साथ दक्षिणी राजस्थान सीधे जुड़ जाएगा।

इसके बाद साबरमती से दिल्ली वाया उदयपुर और ओखा से नाथद्वारा के मध्य ट्रेन को जोड़ने के प्रस्ताव पर सहमति मिल सकती है। साबरमती-असरवा ट्रेन की सुरक्षा प्रमाण पत्र मिलने के बाद आगामी माह होने वाली बैठक में नई ट्रेन के प्रस्ताव पर हरी झंडी मिलने की संभावना है।

डूंगरपुर स्टेशन पर भी ठहराव

डूंगरपुर रेलवे स्टेशन अधीक्षक हरिराम मीना ने बताया कि नई समर स्पेशल ट्रेन यात्रियों की सुविधा के लिए डूंगरपुर स्टेशन पर रुकेगी। आगरा से असारवा जाते समय यह ट्रेन मंगलवार को सुबह 7.01 बजे डूंगरपुर पहुंचेगी और यहां पर दो मिनट का ठहराव लेने के बाद 7.03 पर आगे के लिए प्रस्थान करेगी। असारवा से आगरा आते समय मंगलवार को यह ट्रेन शाम 5.25 बजे डूंगरपुर पहुंचेगी और 5.27 बजे आगे के लिए रवाना होगी।

बड़ी खबरें

View All

डूंगरपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग