इससे पहले सांसद रोत ने एक्स पर लिखा था कि प्रदेश के मुख्यमंत्री ने चौरासी आकर कुआ ग्राम पंचायत में जो बीजेपी की जबरदस्ती वाली चुनावी सभा की, वो काफी निंदनीय है। आचार संहिता होने के बावजूद आम जनता को पुलिस द्वारा जबरदस्ती लाकर बिठाया गया, बिना वजह परेशान किया और मंच से भरी सभा में जान से मार देने की धमकी देना, ऐसी गंदी राजनीति की जितनी निंदा की जाये कम है।