14 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

डूंगरपुर @ ढोल-ढमाकों के साथ पर्चे दाखिल

जीप एवं टैम्पो में समर्थकों के साथ पहुंचे प्रत्याशी, एसबीपी एवं वीकेबी सहित सागवाड़ा एवं पीठ के कॉलेज में दिखा उत्साह

2 min read
Google source verification
The nomination for Student elections

The nomination for Student elections

मोहनलाल सुखाडिय़ा विश्वविद्यालय से संबंद्ध राजकीय महाविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव प्रक्रिया के तहत शुक्रवार को नामांकन दाखिले की प्रक्रिया हुई। इसमें छात्र संगठनों का उत्साह परवान दिखा। प्रत्याशी एवं समर्थक ढोल-ढमाकों के साथ नामांकन दाखिल करने पहुंचे।

जिला मुख्यालय पर एसबीपी राजकीय महाविद्यालय में कई बार छात्र संगठनों ने आमने-सामने आकर नारेबाजी की। पुलिस बल तैनात होने से शांति बनी रही। नामांकन दाखिले के दौरान एक छात्र नेता को प्रत्याशी के साथ अंदर आने व अन्य के विरोध पर कॉलेज परिसर से बाहर निकाल दिया। दोपहर तीन बजे बाद नामांकन दाखिले के बाद नामांकन की जांच की प्रक्रिया हुई। लीगल नामांकन सूची का प्रकाशन शनिवार सुबह दस बजे होगा। नामांकन वापसी का समय सुबह 11 से दोपहर दो बजे का रहेगा। इसके बाद अंतिम प्रत्याशियों की सूची चस्पा होगी। मतदान 24 अगस्त को होगा।

एसबीपी राजकीय महाविद्यालय


एबीवीपी से अध्यक्ष धनपाल गमेती, उपाध्यक्ष जितेन्द्र कुमार रोत, संयुक्त सचिव गोवर्धनलाल मीणा एवं महासचिव नन्दकिशोर कटारा ने, एनएसयूआई से अध्यक्ष आशा मीणा, उपाध्यक्ष विजयपाल कोटेड संयुक्त सचिव कमलेश डोडा एवं महासचिव रिजवान कुरेशी ने नामांकन दाखिल किए। एसएफआई से अध्यक्ष अनिल कुमार डामोर, उपाध्यक्ष शंभूलाल मीणा, संयुक्त सचिव संगीता मनात एवं महासचिव लोकेश बरण्डा, भील प्रदेश विद्यार्थी मोर्चा की ओर से अध्यक्ष उमेश मीणा, उपाध्यक्ष पंकज कुमार गमेती, महासचिव विष्णु कटारा एवं संयुक्त सचिव जशोदा डामोर मैदान ने नामांकन दाखिल किया है।

छात्र संघर्ष समिति के बैनर तले उपाध्यक्ष संजय यादव, महासचिव दीपिका परमार एवं संयुक्त सचिव अरविंद गरासिया मैदान में है।

वीकेबी कन्या राजकीय महाविद्यालय


भील प्रदेश विद्यार्थी मोर्चा से अध्यक्ष के लिए सारिका कुमारी खराड़ी, उपाध्यक्ष सीता कुमारी हड़ात, महासचिव कलावती रोत एवं संयुक्त सचिव सुमित्रा रोत नामांकन दाखिल किया है। एनएसयूआई से अध्यक्ष के लिए इंदिरा बारिया, उपाध्यक्ष दर्शना खराड़ी, महासचिव संगीता कोटेड़ एवं संयुक्त सचिव रेखा परमार, एसएफआई से अध्यक्ष माया डामोर, उपाध्यक्ष वर्षा रोत, महासचिव करिश्मा डामोर एवं संयुक्त सचिव रीना कुमारी मीणा, एबीवीपी से अध्यक्ष दीपशिखा गरासिया, उपाध्यक्ष प्रियंका पाटीदार, महासचिव अनिता रोत एवं संयुक्त सचिव गंधर्वी परमार ने पर्चा भरा। निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में अध्यक्ष चार्मी सुथार, उपाध्यक्ष सुमन पाटीदार एवं महासचिव कोमल पंचाल ने नामांकन दाखिल किए।

कक्षा प्रतिनिधि में नहीं रुचि


वीकेबी कॉलेज में कक्षा प्रतिनिधि के 48 पदों के मुकाबले केवल दो ही नामांकन आए। वहीं, एसबीपी में केवल तीन नामांकन आए।

ये भी पढ़ें

image