आबकारी विभाग के सामने पहुंचे ग्रामीण कलक्टर से मिलने की मांग करते हुए धरने पर बैठ गए। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि ग्रामीणों की समस्या सुनने की बजाय कलक्टर सभी को अनदेखा करते हुए कलक्टोरेट से चली गई। कलक्टर से चर्चाके बाद ही वे धरना खत्म करेंगे। बाद में अपर कलक्टर केके अग्रवाल, एसडीएम एके वाजपेयी और आबकारी अधिकारी श्री नेताम के आश्वासन पर ग्रामीणों ने धरना समाप्त किया।