दुर्ग. छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड अब पांच सिंतबर से पुनरीक्षित बिल वितरण शिविर का आयोजन कर रही है। जिसमें विद्युत विभाग संबंधी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। इसमें दुर्ग,बालोद व बेमेतरा जिले के लगभग एक लाख 16 हजार 431 बीपीएल परिवारों को सहज बिजली बिल योजना के तहत 100 रुपए मासिक फ्लैट रेट पर बिजली की सुविधा दी जाएगी।