27 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CG election 2023: दुर्ग जिले के चार विधानसभा में महिला मतदाता बनेंगी भाग्यविधाता, जानें कैसे ?

CG assembly election 2023: जिले के चार विधानसभा क्षेत्रों में इस बार महिला मतदाता प्रत्याशियों के भाग्यविधाता बनेंगी।

less than 1 minute read
Google source verification
Women voters will become the fate of candidates in Durg district.

महिला मतदाता बनेंगी भाग्यविधाता

दुर्ग। CG assembly election 2023: जिले के चार विधानसभा क्षेत्रों में इस बार महिला मतदाता प्रत्याशियों के भाग्यविधाता बनेंगी। जिले में पहली बार यह स्थिति बन रही है। पिछले विधानसभा चुनाव में केवल दुर्ग शहर विधानसभा क्षेत्र में महिला मतदाताओं की संख्या पुरूषों (CG Election) की तुलना में ज्यादा थी, लेकिन इस बार इसमें पाटन, दुर्ग ग्रामीण और अहिवारा विधानसभा का नाम भी जुड़ गया है।

यह भी पढ़े: CG election 2023: रायपुर जिले में आधी आबादी निभाएगी निर्णायक भूमिका, इस बार 72 हजार युवा पहली बार देंगे वोट

CG assembly election 2023: जिले की कुल मतदाताओं की संख्या के लिहाज से भी महिलाएं इस बार पुरूषों से आगे निकल गई है। जिले में पुरूषों की तुलना में अब महिला मतदाताओं की संख्या 7 हजार 161 ज्यादा हो गई है। इससे पहले तक जिले में चुनावों में पुरूष मतदाता ही प्रभावी रहे हैं। विधानसभा चुनाव 2018 की बात करें तो जिले में तब 12 लाख 91 हजार 570 मतदाता थे। इनमें (CG Election 2023) पुरूषों की संख्या 6 लाख 49 हजार 901 और महिलाओं की संख्या 6 लाख 41 हजार 559 थी। इस तरह पुरूषों की संख्या महिलाओं से 8 हजार 342 ज्यादा थी।

यह भी पढ़े: CG Politics: भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता ने प्रियंका गांधी पर उठाए सवाल, बोले- छत्तीसगढ़ में दुष्कर्म मामले में क्यों हो जाती हैं चुप?