नई दिल्ली। वैशाख मास की तृतीया तिथि को अक्षय तृतीया के नाम से जाना जाता है। हिंदू धर्म में इसकी विशेष मान्यता है। कहते हैं कि इस दिन देवी लक्ष्मी की पूजा करने से दीवाली के बराबर ही फल मिलता है। इस बार यह पर्व 7 मई को है। अक्षय तृतीया के दिन सोना खरीदना अच्छा माना जाता है। कहते हैं इससे मां लक्ष्मी की आप पर कृपा होती है। अगर इस दिन सोना खरीदते समय कुछ बातों का ध्यान रखा जाए तो दोगुना लाभ हो सकता है।