11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

धनिया पत्ती के साथ मिलाकर खाएं ये एक चीज, पीरियड्स के दर्द समेत इन चीजों से मिलेगा छुटकारा

धनिया पत्ती में पाए जाने वाले औषधीय गुण शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करते हैं
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Soma Roy

•

Updated: 25 Sep 2018, 2:26 PM IST

corriander leaves

धनिया पत्ती के साथ मिलाकर खाएं ये एक चीज, पीरियड्स के दर्द समेत इन चीजों से मिलेगा छुटकारा

नई दिल्ली। धनिया पत्ती वैसे तो खाने का स्वाद बढ़ाने के काम आती है, लेकिन इसका प्रयोग कई बीमारियों से भी राहत दिलाने में कारगर है। ये पुरानी खांसी से लेकर पीरियड्स के दर्द को भी चुटकियों में दूर कर देता है।

1.अगर किसी महिला को पीरियड्स में ज्यादा दर्द होता हो तो धनिया की पत्ती के रस को मिश्री के साथ मिलाकर लेने से दर्द में आराम मिलता है। आप चाहे तो सूखी धनिया का पाउडर भी इस्तेमाल कर सकती हैं।

2.ये चेहरे को चमकदार बनाने का भी काम करता है। इसमें लिनोलेनिक नामक एसिड पाया जाता है जो त्वचा को इंफेक्शन से बचाने में मदद करता है। जिससे फंगस, झाइयां, कील-मुंहासे आदि नहीं हो पाते हैं। ये त्वचा की स्किन को टाइट रखने में भी मदद करता है।

3.अगर किसी को काफी दिनों से खांसी आ रही हो और जल्दी ठीक नहीं हो रही हो तो धनिया पत्ती का रस पिलाना चाहिए। ऐसा करीब तीन से चार दिन रोज सुबह—शाम करने से पुरानी से पुरानी खांसी की समस्या भी दूर हो जाएगी।

4.अगर किसी को मानसिक तनाव रहता है या ठीक से नींद नहीं आती है तो उसे रोजना रात को सोने से पहले दो चम्मच धनिया पत्ती के रस में एक चम्मच शहद मिलाकर चाटना चाहिए। इससे स्ट्रेस दूर हो जाएगा।

5.धनिया पत्ती का प्रयोग मुंह की बदबू से छुटकारा दिलाने में भी मदद कार है। अगर कोई रोजाना सुबह बासी मुंह एक व दो ठंडी हरी धनिया के चबा लें तो इससे मुंह की दुर्गन्ध खत्म हो जाएगी।

6.अगर किसी को घबराहट या बेचैनी लगती है तो उसे चार से पांच चम्मच हरी धनिया पत्ती का रस, मिश्री के साथ मिलाकर पिलाने से समस्या दूर हो जाएगी। क्योंकि ये हार्ट बीट की गति को सामान्य बनाने में मदद करता है।

7.यदि किसी को पेशाब व आंखों में जलन होती है तो सूखी धनिया का पाउडर और मिश्री को 6-6 ग्राम के समान मात्रा में मिलाकर चूर्ण बना लें। अब रोजाना सुबह खाली पेट इसका एक चम्मच चूर्ण खा लें। ऐसा करने से परेशानी दूर हो जाएगी।

8.ये सिर दर्द से राहत दिलाने में भी कारगर है। धनिया पत्ती के एक चम्मच रस को आधा चम्मच मिंट के रस के साथ पीने से शरीर को ताजगी मिलती है। जिससे दर्द दूर हो जाता है।