विटामिन सी त्वचा में निखार के लिए महत्वपूर्ण है। संतरा, नींबू, मौसमी, कीवी आदि खट्टे फलों में विटामिन सी भरपूर मात्रा में होता है। यह हमारी त्वचा व बंद रोमछिद्रों को भी साफ करता है। आप खीरे या एलोवेरा वाले फेस पैक में संतरे या नींबू का रस मिलाएं। ऐसा करने पर आपके चेहरे के दाग-धब्बे ही कम नहीं होंगे, बल्कि आपकी त्वचा में निखार आएगा। इन फलों को खाने व लगाने से त्वचा में चमक पैदा होती है।