4.जो लोग गणेश जी को अपना ईष्ट मानते हैं उन्हें सिंघासन के मध्य में गजानन को विराजमान करना चाहिए। जबकि विष्णु जी को ईशान कोण में, शिव जी को आग्नेय कोण में, नैर्ऋत्य कोण में सूर्य एवं वायव्य कोण में देवी दुर्गा की प्रतिमा स्थापित करनी चाहिए। इससे घर में खुशहाली आएगी और कार्यों में आ रही बाधाएं दूर होंगी।