नई दिल्ली। वैसे तो कई लोगों को खाने में परवल की सब्जी अच्छी नहीं लगती है। क्योंकि इसमें बीजे होते हैं, लेकिन इसके फायदे जानकर आप भी इसे अपनी डाइट में शामिल कर लेंगे। परवल में मौजूद विटामिन ए, विटामिन बी1 विटामिन बी2 और विटामिन सी, कैल्शियम,पोटेशियम, मैग्नीशियम और फॉस्फोरस जैसे पोषक तत्व शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। इससे खून साफ होने समेत दूसरी दिक्कतों से छुटकारा मिलता है।