
G-20 में पीएम मोदी से मुलाकात से पहले डोनाल्ड ट्रंप ने टैरिफ को लेकर किया ट्विट, कहा...
नई दिल्ली। अभी अमरीका के विदेश मंत्री माइक पॉम्पियो ( Mike Pompeo ) की भारत से रवानगी भी नहीं हुई है कि अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ( Donald Trump ) ने भारत द्वारा टैरिफ बढ़ाए जाने को लेकर राग अलापना शुरू कर दिया है। खास बात ये है कि उनकी मुलाकात पीएम नरेंद्र मोदी ( PM Narendra Modi ) से जी-20 शिखर सम्मेलन ( G-20 Summit ) पर होनी है। ट्रंप ने ट्विट कर कहा है कि वो भारत के प्रधानमंत्री से मुलाकात को लेकर काफी उत्सुक हैं। लेकिन उन्हें अमरीकी वस्तुओं पर लगाए टैरिफ वापस लेने होंगे। आपको बता दें कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमरीकी राष्ट्रपति शिखर सम्मेलन के लिए जापान के ओसाका शहर पहुंच चुके हैं।
मुलाकात से अमरीकी राष्ट्रपति का ट्विट
पीएम मोदी से मुलाकात से पहले अमरीकी राष्ट्रपति ने डोनाल्ड ट्रंप ने ट्विट किया कि भारत को अमरीकी वस्तुओं पर लगाए गए टैरिफ को वापस लेने होंगे। उन्होंने कहा कि वो पीएम मोदी से बातचीत को लेकर काफी उत्सुक हैं। उन्होंने कहा कि अमरीका पर भारत पर काफी ज्यादा टैरिफ लगा रहा है। भारत की ओर से जो टैरिफ लगाया है वो अस्विकार्य है। भारत को इसे वापस लेना ही होगा। आपको बता दें कि भारत ने 28 अमरीकी वस्तुओं पर 50 फीसदी आयात शुल्क बढ़ाया है। जिसका फायदा भारत को राजस्व के रूप में होगा।
बुधवार को ओसाका रवाना हुए थे मोदी
जापान के ओसाका शहर में जी-20 शिखर सम्मेलन होने जा रहा है। जिसके पीएम मोदी बुधवार को रवाना हुए थे। जानकारी के अनुसार वो ओसाका शहर में पहुंच चुके हैं। वहीं अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी इस सम्मेलन भाग लेने के पहुंच चुके हैं। पीएम मोदी इस सम्मेलन में अमरीकी राष्ट्रपति के अलावा दुनिया के कई नेताओं से मुलाकात करेंगे। वहीं कई नेताओं के साथ आर्थिक नीतियों और व्यापार बढ़ाने को लेकर भी चर्चा की जाएगी।
Business जगत से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर और पाएं बाजार, फाइनेंस, इंडस्ट्री, अर्थव्यवस्था, कॉर्पोरेट, म्युचुअल फंड के हर अपडेट के लिए Download करें patrika Hindi News App.
Updated on:
27 Jun 2019, 12:07 PM IST
Published on:
27 Jun 2019, 11:19 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.