
नई दिल्ली। सरकार कर्मचारी भविष्य निधि संगठन पेंशन से जुड़े बड़े नियम बदलाव करने का मन बना रही है। जानकारी के अनुसार अगले कुछ महीनों में पेंशन के हकदारों की उम्र सीमा को बढ़ा सकती है। वहीं इस बात भी जानकारी मिली है कि रिटायरेंट की एज को भी बढ़ाया जा सकता है। सरकार के अनुसार दुनियाभर में पेंशन की उम्र 65 साल है। इसलिए भारत में भी इसे बढ़ाने का विचार किया जा रहा है। आपको बता दें कि मौजूदा समय में देश में 58 साल की उम्र होने पर आपको मासिक पेंशन मिलनी शुरू हो जाती है। आइए आपको भी बताते हैं कि सरकार इस मामले में क्या कदम उठाने जा रही है।
अगले महीने होगी मीटिंग
अंग्रेजी मीडिया में पब्लिश हुई न्यूज के अनुसार ईपीएफ एक्ट 1952 में बदलाव करने की तैयारी की जा रही है। जिसके तहत नवंबर महीने में ईपीएफओ सेंट्रल बोर्ड ट्रस्ट की बैठक भी होगी। अगर इस फैसले पर मुहर लग जाती है तो सरकार के पेंशन फंड को 30 हजार करोड़ रुपए की राहत मिलनी तय है। जानकारों की मानें तो इस फैसले के बाद रिटायरमेंट की एज भी 2 सालों तक बढ़ सकती है। बोर्ड से मंजूरी मिलने के बाद मिनिस्ट्री में भेज दिया जाएगा।
ईपीएफ और पेंशन निकालने का समय
पीएफ औैर पेंशन की रककम निकालने का समय अलग-अलग होता है। पहले बात ईपीएफ की करें तो पीएफ खाते की रकम को कोई भी कर्मचारी एक तय समय के बाद ही निकाल सकता है। वहीं पेंशन का रुपया निकालने के लिए सख्त नियम बनाए गए हैं। अगर नौकरी 6 महीने से ज्यादा और 9 साल 6 महीने से कम है, तो फॉर्म 19 और 10सी जमा करके पीएफ के साथ पेंशन की रकम भी निकाली जा सकती हैं, लेकिन, इसके लिए आपको मैनुअल तरीके से ही पीएफ ऑफिस में आवेदन करना होगा।
Published on:
21 Oct 2019 01:00 pm
बड़ी खबरें
View Allअर्थव्यवस्था
कारोबार
ट्रेंडिंग
