शिक्षा विभाग से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि जिन टीचरों को ट्रेनिंग के लिए भेजा जाएगा, वे सलाहकार शिक्षक हैं और उन्हें नियमित शिक्षकों के केडर से चुना गया है। वहीं, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा, किसी भी देश का भविष्य उसके शिक्षकों पर निर्भर करता है। वे हमारे बच्चों का भविष्य संवारते हैं। दिल्ली सरकार अपने शिक्षकों को बेहतरीन training देने के लिए कटिबद्ध है।