देश के पिछड़े इलाकों में शिक्षा का अलख जगाने के कार्य में जुटी संस्था 'Educate Girls' ने बुधवार को शिक्षा के क्षेत्र में अपने डेवलपमेंट इंपैक्ट बांड (डीआईबी) के परिणामों की घोषणा की। संस्था ने बताया कि 2015 में राजस्थान के भीलवाड़ा से अपना सफर शुरू कर आज वह इलाके के 140 गांवों में के 166 स्कूलों में अपने कार्यक्रम का संचालन कर रही है। educate girls की ओर से बुधवार को आयोजित सम्मेलन में कहा गया संस्था की इस पहल से महज तीन साल में 7,000 से अधिक बच्चे लाभान्वित हुए हैं।