School Holiday: सितंबर का महीना स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए छुट्टी के लिहाज से काफी अच्छा रहने वाला है। इस महीने गणेश चतुर्थी, हरतालिका तीज और ईद उल मिलाद जैसे कई त्यौहारों की वजह से छुट्टी रहेगी। रविवार को जोड़कर 9 से 12 दिन तक स्कूल बंद रह सकते हैं। सितंबर महीने के कैलेंडर के अनुसार कई छुट्टियां लगातार भी पड़ेंगी, जिससे आप प्लान करके कहीं घूमने जा सकते हैं।