25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Ambedkar University, दिल्ली ने शुरू की एडमिशन प्रक्रिया

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (Central Board of Secondary Education) की ओर से class 12 result का रिजल्ट घोषित होने के दो दिन बाद ही अंबेडकर यूनिवर्सिटी दिल्ली (Ambedkar University Delhi) ने स्नातक कोर्सेस (undergraduate admission) के लिए ऑनलाइन एडमिशन प्रक्रिया शुरू कर दी है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Jameel Ahmed Khan

•

Updated: 5 May 2019, 6:00 PM IST

Ambedkar University Delh

Ambedkar University

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (Central Board of Secondary Education) की ओर से class 12 result का रिजल्ट घोषित होने के दो दिन बाद ही अंबेडकर यूनिवर्सिटी दिल्ली (Ambedkar University Delhi) ने स्नातक कोर्सेस (undergraduate admission) के लिए ऑनलाइन एडमिशन प्रक्रिया शुरू कर दी है। कश्मीरी गेट (Kashmere Gate) और करमपुरा कैंपस (Karampura Campus) में स्नातक कोर्सेस के लिए ऑनलाइन आवेदन 24 जनू, 2019 तक जमा किए जा सकेंगे। यूनिवर्सिटी 26 जुलाई तक छह कट ऑफ लिस्ट जारी करेगी। पहली कट ऑफ लिस्ट 9 जुलाई को जारी की जाएगी और एडमिशन प्रक्रिया 10 जुलाई को शुरू हो जाएगी। कैंपस में रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 21 मई, 2019 को शुरू होगी।

B.Vocational programmes के लिए मेरिट लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर जारी की जाएगी। लिखित परीक्षा 27 जून को आयोजित होगी और इंटरव्यू 3, 4 और 5 जुलाई को आयोजित होगा। एडमिशन टेस्ट की लिस्ट के एक दिन बाद इंटरव्यू लिस्ट जारी की जाएगी। B.Voc programme के लिए Orientation classes 26, 27 और 28 जुलाई को आयोजित होंगी।

वहीं, दिल्ली यूनिवर्सिटी ने एडमिशन के लिए कोई कार्यक्रम जारी नहीं किया है। पिछले साल 2018 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (Delhi University) ने एडमिशन प्रक्रिया 15 मई को शुरू की थी। प्रक्रिया शुरू करने के 24 घंटों के अंदर 43 हजार आवेदकों ने रजिस्ट्रेशन करवाया था। यूनिवर्सिटी उससे संबद्ध कॉलेजों में एडमिशन मेरिट आधारित, प्रवेश आधारित, हृष्टङ्खश्वक्च और अन्य कोटा के आधार पर होगा।