आंध्र प्रदेश में 16 नए कॉलेज अलग-अलग शहरों में बनाए जाएंगे। इन शहरों में पुलिवेंदुला, पडेरू, मछलीपट्टनम, विजयनगरम, अनाकापल्ली, राजमुंदरी, अमलापुरम, पलाकोल्लू, एलुरु, बापटला, मरकापुरम, मदनपल्ली, पेनुकोना, नंद्याल और अडोनी शामि हैं। 16 नए मेडिकल कॉलेज के निर्माण से सरकारी खजाने पर अनुमानित कुल 7880 करोड़ रुपए खर्च होंगे। इसके अलावा सरकार प्राथमिक से तृतीयक स्तर तक राज्य में स्वास्थ्य के बुनियादी ढांचे में सुधार के लिए कुल 16,000 करोड़ रुपए से अधिक का निवेश करने का काम करेगी। इसके साथ ही सीएम जगन मोहन रेडडी निजी क्षेत्र को भी प्रोत्साहित करने की योजना पर काम कर रही है। निजी क्षेत्र में मेडिकल कॉलेज बनाने के लिए सरकार मुफ्त जमीन देने के लिए तैयार है। अगले 3 वर्षों में कम से कम 100 करोड़ के निवेश के साथ कई स्पेशलिटी/सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल बनेंगे।