Assam Board Result 2020: शिक्षा मंत्री ने परिणामों को लेकर अपडेट जारी किया है। दसवीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम 6 जून को जारी किए जाएंगे। देश भर में चल रहे लॉक डाउन के कारण न सिर्फ शैक्षणिक गतिविधियां और परीक्षाओं का आयोजन बाधित हुआ है, बल्कि कई ऐसे राज्यों में बोर्ड परीक्षा परिणामों की घोषणा में भी देरी हुई है, जहां परीक्षाएं आयोजित की जा चुकी हैं। यही स्थिति है असम राज्य में, जहां कि दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम अभी घोषित नहीं हो पाएं हैं। परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर ही जारी किए जाएंगे।