वर्ष 2018 में विश्वविद्यालय की ओर से विभिन्न पदों के लिए वैकेंसी निकाली गई थी, किंतु राज्य सरकार की ओर से उस पर रोक लगा दी गई। इसके बाद से यहां अधीनस्थ महाविद्यालयों में कार्यरत व्याख्याताओं के बूते ही कार्य संचालन किया जा रहा है, जबकि यहां परीक्षा, संबद्धता, खेल बोर्ड, वेद विद्यापीठ और वैदिक गुरुकुल आदि में कोई धणीधोरी ही नहीं है।