11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Best Foreign Language: घर बैठे सीखें ये 5 विदेशी भाषा, भारत में है खूब डिमांड

इन छुट्टियों में फॉरेन लैंग्वेज का शॉर्ट टर्म कोर्स करें। आज के दौर में ऐसी कई विदेशी भाषाएं हैं जिनकी काफी मांग है। फ्री समय में इन्हें सीखकर आप अपने समय का सदुपयोग कर सकते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Shambhavi Shivani

•

Updated: 26 Feb 2024, 5:49 PM IST

world’s 3,000 endangered languages

world’s 3,000 endangered languages

Online Foreign Language Courses: कई राज्यों में स्थानीय बोर्ड की परीक्षा खत्म हो चुकी है। वहीं CBSE और ICSE बोर्ड की परीक्षाएं भी मार्च महीने के अंत तक खत्म हो जाएंगी। परीक्षा खत्म होने के बाद छात्रों को रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार रहता है। रिजल्ट की प्रतिक्षा में कई छात्र डरे हुए और परेशान भी रहते हैं। लेकिन आप डर के माहौल में जीने के बजाए नीचे बताए कुछ फॉरेन लैंग्वेज का शॉर्ट टर्म कोर्स (Foreign Language Short Term Course) कर सकते हैं। आज के दौर में ऐसी कई विदेशी भाषाएं हैं जिनकी काफी मांग है। फ्री समय में इन्हें सीखकर आप अपने समय का सदुपयोग कर सकते हैं।


विदेशी भाषा सीखने से आपके लिए भविष्य में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। कई प्राइवेट दफ्तरों में विदेशी भाषा के जानकारों की काफी मांग है। MNC में भी फॉरेन भाषा जानने वालों की काफी डिमांड है। साथ ही आप ट्रांसलेटर के तौर पर भी कोई विदेशी प्रोजेक्ट्स कर सकते हैं, जिसकी लिए आपको अच्छी राशि मिलेगी।


मंदारिन चीनी एक पारंपरिक चीनी बोली है। कई देशों में यह भाषा काफी लोकप्रिय है। आप चाहें तो इसे सीख सकते हैं। हालांकि, बहुत कम समय में चीनी सीखना थोड़ा मुश्किल है। इसके साथ ही आप फिल्मों की मदद से भी चीनी भाषा सीख सकते हैं।


भारत सहित अन्य देशों में फ्रेंच भाषा की मांग है। फ्रेंच एक प्यारी भाषा है और इसे सीखना भी आसान है। वैसे तो भारत के कई बड़े विश्वविद्यालय में फ्रेंच भाषा को कोर्स कराया जाता है। लेकिन आप चाहें तो ऑनलाइन भी फ्रेंच सीख सकते हैं। एलिसन और बुसु जैसे कई प्लेटफॉर्म आपको फ्रेंच सीखने का अवसर देता है।


फ्रेंच की तरह ही जर्मन भाषा भी मांग में है। इसे सीखने के लिए प्रोफेशनल कोर्स भी किया जाता है। JNU जैसी संस्था में तो हर साल कई सारे युवा जर्मन सीखने आते हैं। आप भी अपने छुट्टी के दिनों में ऑनलाइन जर्मन सीख सकते हैं।


K-ड्रामा ने कोरिया और यहां की भाषा को युवाओं के बीच काफी मशहूर कर दिया है। आप कोर्सेरा (Korean Language Classes On Coursera) पर ये भाषा सीख सकते हैं। इसके अलावा भी कई सारे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म हैं जिन पर आप कोरियन भाषा सीख सकते हैं। कोरियन भाषा सीखकर आप आपने दोस्तों के बीच लोकप्रिय बन सकते हैं।


स्पैनिश भाषा भी इन दिनों काफी मांग में है। आप इस भाषा को ऑनलाइन डुओलिंगो पर सीख सकते हैं। करियर बनाने के लिए भी स्पैनिश अच्छी भाषा मानी जाती है। आप भी अपने छुट्टी के दिनों में इस भाषा को सीखकर एक नया अनुभव बना सकते हैं।