बिहार बोर्ड 10वीं कक्षा की परीक्षा के लिए छात्रों को 1 घंटे पहले सेंटर पर पहुंचना होगा। एग्जाम सेंटर का गेट आधा घंटा पहले बंद कर दिया जाएगा। किसी भी छात्र के लिए उसके बाद गेट नहीं खोला जाएगा। परीक्षा 9:30 बजे से शुरू होगी, ऐसे में सेंटर पर 9 बजे के बाद किसी भी छात्र को एंट्री नहीं मिलेगी, जबकि दोपहर की शिफ्ट में परीक्षा 2 बजे से शुरू होगी, ऐसे में गेट 1:30 बजे बंद कर दिए जाएंगे।