13 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बिहार में डिग्री कॉलेज में एडमिशन की डेट आगे बढ़ी, यहां से करें अप्लाई

बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड ने डिग्री कॉलेजों के प्रवेश की तारीखों को आगे बढ़ाने का फैसला किया है। अब यहां पर डिग्री कॉलेेजों में एडमिशन की प्रक्रिया 30 जुलाई, 2018 से शुरू होगी

2 min read
Google source verification

image

Kamal Singh Rajpoot

Jul 26, 2018

Bihar board

बिहार में डिग्री कॉलेज में एडमिशन की डेट आगे बढ़ी, यहां से करें अप्लाई

Bihar College Admission 2018: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड ने डिग्री कॉलेजों के प्रवेश की तारीखों को आगे बढ़ाने का फैसला किया है। अब यहां पर डिग्री कॉलेेजों में एडमिशन की प्रक्रिया 30 जुलाई, 2018 से शुरू होगी, पहले यह तारीख 24 जुलाई थी। एडमिशन प्रक्रिया 5 अगस्त तक चलेगी।

एडमिशन प्रक्रिया की डेट आगे बढ़ने से छात्रों ने राहत की सांस ली है। अब छात्र कॉलेज के लिए अपने आवेदन फॉर्म में जरूरी बदलाव कर सकेंगे। साथ ही उन छात्रों को आवेदन का मौका मिल सकेगा, जिन्हें अभी तक अप्लाई नहीं किया था। ऐसे छात्र जिन्हें अपने आवेदन में बदलाव करना है, वेब पोर्टल ऑनलाइन फैसिटिलेशन सिस्टम फॉर स्टूडेंट्स (OFSS) (portal.ofssbihar.in) पर जाकर चेंज कर सकते हैं।

यह पोर्टल 23 से 26 जुलाई तक खुला रहेगा। इसके अलावा वे छात्र जो पहली बार आवेदन नहीं कर सके थे या जिन्हें फर्स्ट लिस्ट में एडमिशन नहीं मिला वो 26 से 29 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन फैसिटिलेशन सिस्टम फॉर स्टूडेंट्स ने अपनी वेबसाइट पर तारीख बदलने के कई कारण बताए गए हैं। इनमें अलग-अलग यूनिवर्सिटीज के कॉलेजों की सीटों में आए बदलाव, छात्रों द्वारा भरे गए ऑनलाइन फॉर्म में गड़बड़ियों और कुछ कॉलेजों में नए सब्जेक्ट जोड़े जाने जैसे कारण शामिल है।

ऐसे करें bihar degree college Admissions 2018 के लिए अप्लाई
- स्टूडेंट्स सबसे पहले ऑनलाइन एडमिशन पोर्टल ofssbihar.in पर लॉग्नि करें।
- इसके बाद साइट के होमपेज पर दिए गए ‘Click Here to Apply for Admission in Degree/Graduation Colleges’ के लिंक पर क्लिक करें।
- दिए गए दिशा-निर्देशों को ध्यान से पढ़कर ‘Click here to fill your application form’ पर क्लिक करें।
- यहां मांगी गई सारी जानकारियों को भर दें।


बिहार बोर्ड के ऐसे 10 कॉलेज हैं जो डिग्री कोर्स में दाखिला दे रहे हैं-

- बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर बिहार यूनिवर्सिटी
- भूपेंद्र नारायण मंडल यूनिवर्सिटी
- जयप्रकाश विश्वविद्यालय
- ललित नारायण मिथिला यूनिवर्सिटी
- मगध यूनिवर्सिटी
- मुंगेर यूनिवर्सिटी
- पाटलिपुत्र यूनिवर्सिटी
- पूर्णिया यूनिवर्सिटी
- तिलक मांझी भागलपुर यूनिवर्सिटी
- वीर कुंवर सिंह यूनिवर्सिटी