
सरकार ने सोमवार को लोकसभा में मणिपुर में राष्ट्रीय खेल विश्वविद्यालय की स्थापना का विधेयक पेश किया है। इस विश्वविद्यालय का लक्ष्य खेल विज्ञान, खेल प्रौद्योगिकी, खेल प्रबंधन और खेल कोचिंग के क्षेत्रों में शिक्षा को बढ़ावा देना है। राष्ट्रीय खेल विश्वविद्यालय विधेयक-2018 को खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ द्वारा पेश किया गया था। यह इस साल की शुरुआत में सरकार द्वारा लाए गए एक अध्यादेश को प्रतिस्थापित करेगा। यह प्रस्तावित विश्वविद्यालय सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय मानकों को अपनाते हुए चुनिंदा खेल विष
Published on:
24 Jul 2018 01:03 pm
