एडमिट कार्ड जल्द होंगे जारी
BITSAT 2020 के एडमिट कार्ड 13 सितंबर 2020 को जारी होंगे। जो कैंडिडेट्स इस साल परीक्षा दे रहे हैं वे आधिकारिक वेबसाइट से रिलीज होने के बाद एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। यह कंप्यूटर बेस्ड एग्जाम ऑनलाइन होगी और इसकी ड्यूरेशन होगी तीन घंटे। इसमें फिजिक्स, केमिस्ट्री, इंग्लिश प्रोफिशियेंसी, लॉजिकल रीजनिंग, मैथेमेटिक्स और बायोलॉजी से प्रश्न आते हैं। वे कैंडिडेट्स जो क्लास 12वीं पास कर चुके हैं केवल वे ही इस परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं. यह परीक्षा इस साल तीसरी बार शेड्यूल हुई है।