BITSAT 2021: बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस (BITS), पिलानी ने BITSAT 2021 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। आवेदन के लिए 23 फरवरी को एप्लिकेशन का लिंक एक्टिव कर दिया है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार BITSAT 2021 के लिए आधिकारिक वेबसाइट bitadmission.com पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। BITSAT में इंटीग्रेटेड प्रथम डिग्री पाठ्यक्रमों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण करने की अंतिम तिथि 29 मई 2021 है। बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस एडमिशन टेस्ट (BITSAT), संस्थान में सभी स्नातक कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित किया जाता है।