अलबर्टो इस तरह के प्रतियोगिता में पहले भी भाग लेता रहा है। उसे π की डिजिट याद करने का ख्याल पिछले साल मार्च 2024 में आया था जब उसके स्कूल में एक प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। इस प्रतियोगिता में π की वैल्यू याद करने की रेस लगी थी। तभी से अलबर्टो ने π की सारे 280 अंक याद करने की ठानी और इसे पूरा कर दिखाया। अल्बर्टो ने मीडिया से बातचीत में कहा कि उनकी गति और स्मरण शक्ति में लगातार सुधार हुआ और आखिरकार उन्होंने वल्र्ड रिकॉर्ड बनाने का फैसला किया। उन्होंने ब्रिस्टल यूनिवर्सिटी से संपर्क किया, जहां एक गणितज्ञ को आमंत्रित किया गया। साथ ही, स्पोट्रस क्लब से अनुभवी टाइमकीपर्स और एक पेशेवर गवाह को भी बुलाया गया।