आपको बता दें कि मैट्रिक एग्जाम 2019 का आयोजन 21 फरवरी से लेकर 28 फरवरी, 2019 तक राज्य के कुल 1,418 परीक्षा केन्द्रों पर किया गया था। बिहार दसवीं बोर्ड परीक्षा के लिए कुल 16,60,609 विद्यार्थियों ने परीक्षा फार्म भरा था। इसमें 8,37,075 छात्राएं एवं 8,23,534 छात्र शामिल थे। पिछले वर्ष परीक्षा परिणाम जून के अंत में जारी किए गए थे। मेरिट को लेकर भी बोर्ड को शर्मसार होना पड़ा था। इस बार परिणाम बहुत ही सावधानी के साथ पूरी डिजिटल प्रक्रिया से ही तैयार किए गए हैं। कॉपी चेक का कार्य भी कैमरे की निगरानी में संपन्न हुआ। मेरिट में आने वाले विद्यार्थियों का भौतिक सत्यापन भी किया गया है। बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा परिणाम आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जारी किया जाएगा।