CAT Exam 2024 का आयोजन देशभर में 24 नवंबर 2024 को किया गया था। पूरे देश में इस 170 शहरों के 389 सेंटर पर इस परीक्षा का आयोजन हुआ था। इस परीक्षा में लगभग 2.93 लाख उम्मीदवार बैठे थे। ऐसी संभावना जताई जा रही है कि CAT Result 2024 जनवरी महीने में जारी किया जा सकता है। जनवरी 2025 के दूसरे हफ्ते में परिणाम घोषित हो सकता है। इस परीक्षा से देश के टॉप MBA कॉलेज में छात्रों को दाखिला दिया जाता है।