14 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कन्फर्म: इंतजार खत्म…कल आएगा सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट, cbseresults.nic.in पर यूं चेक करें रिजल्ट

कन्फर्म: इंतजार खत्म...कल आएगा सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट, cbseresults.nic.in पर यूं चेक करें रिजल्ट
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Kamal Singh Rajpoot

•

Updated: 25 May 2018, 6:15 PM IST

CBSE 10th,12th Results 2018

देश के करीब 11 लाख से भी ज्यादा छात्रों का 12वीं सीबीएसई के रिजल्ट का इतंजार खत्म। खुशखबरी ये है कि कल यानि शनिवार 26 मई को रिजल्ट घोषित कर दिया जाएगा। वहीं दूसरी ओर सीबीएसई 10वीं बोर्ड का रिजल्ट इस माह की आखरी तारीख यानि 31 मई को घोषित किए जाने की संभावना जताई जा रही है। दोनों परीक्षाओं के परिणाम CBSE की आॅफिशियल वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे। स्टूडेंट अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर www.cbseresults.nic.in/ पर देख सकते हैं। CBSE 12th exam results 2018: यूं करें चेक 1) CBSE results website cbseresults.nic.in पर जाएं 2) 12th Result 2018 संबंधी लिंक पर क्लिक करें।3) अपना रोल नंबर डालें और सब्मिट करें। 4) आपका रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा। इसका प्रिंट आउट ले लें।

CBSE 10th,12th Results 2018

सीबीएसई बोर्ड के अधिकारी ने यह स्पष्ट किया कि पिछले माह 25 अप्रैल को 12वीं क्लास के इकनॉमिक्स का पेपर दोबारा कराए जाने के बावजूद इस बार रिजल्ट में किसी प्रकार की कोई देरी नहीं की जाएगी। बता दें गत वर्ष सीबीएसई ने 12वीं के रिजल्ट 28 मई को और 10वीं नतीजे 3 जून को जारी किए थे।

CBSE 10th,12th Results 2018

इस साल लगभग 28 लाख स्टूडेंट सीबीएसई की 10वीं और 12वीं की परीक्षा के लिए पंजीकृत हुए थे। इसमें से 16,38,420 छात्रों ने 10वीं कक्षा में रजिस्ट्रर हुए थे जबकि 12वीं कक्षा के लिए 11,86,306 स्टूडेंट्स् ने पंजीकरण कराया था। पूरे भारत में 10वीं परीक्षा आयोजित करवाने के लिए 4453 सेंटर बनाए गए थे जबकि 12वीं क्लास की एग्जाम 4138 सेंटर्स पर आयोजित हुई थी। भारत के बाहर 71 केन्द्रों पर स्टूडेंट्स ने एग्जाम दी थी।