अगर आप एग्जाम की डेटशीट डाउनलोड करना चाहते हैं, लेकिन आपको इसे डाउनलोड करने की प्रोसस के बारे में जानकारी नहीं है तो हम आपको इस संबंध में पूरी जानकारी देंगे। एग्जाम डेटशीट डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले सीबीएसई ऑफिशियल वेबसाइट- cbse.nic.in पर जाएं। इसके बाद आपको what’s new के लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आपको कक्षा का विकल्प दिखेगा, यहां आप जिस क्लास की डेटशीट डाउनलोड करना चाहते हैं उसपर क्लिक करें। यहां क्लिक करने के बाद अब एक पीडीएफ खुल जाएगा, इसे डाउनलोड कर लें। यहीं आपकी डेटशीट है।