मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि हम सीबीएसई की लंबित क्लास 10 और 12 की बोर्ड परीक्षाएं आयोजित करवाने के लिए तैयार हैं। कोविड-19 के चलते अभी देश में लॉकडाउन चल रहा है, जब भी लॉकडाउन (Lockdown) खुलेगा, हम परीक्षाएं आयोजित करवाने के लिए तैयार हैं। पहली संभावना पर, स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए महत्वपूर्ण 29 विषयों के लिए परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा आयोजित होने से पहले छात्र-छात्राओं को कम से कम 10 दिनों का नोटिस दिया जाएगा।