इस साल 18 लाख 4358 छात्र-छात्राओं ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक पाए, जबकि 95 प्रतिशत से अधिक अंक पाने वाले 41,804 छात्र-छात्राएं हैं। इस तरह पिछले साल के मुकाबले उनकी संख्या घटी है। विज्ञप्ति के अनुसार राजधानी में पूर्वी दिल्ली क्षेत्र का रिजल्ट 85.79 प्रतिशत रहा, जबकि दिल्ली पश्चिमी क्षेत्र का रिजल्ट 85.96 प्रतिशत रहा।