9 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CBSE: इंग्लिश पेपर में हुई गलती के बदले में 10वीं के छात्रों को 2 अंक अतिरिक्त मिलेंगे

सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकंड्री एजुकेशन (सीबीएसई) ने इंग्लिश के प्रश्न पत्र में टाइपिंग एरर के लिए 10वीं के छात्रों को 2 अंक अतिरिक्त देने का निर्णय लिया है

less than 1 minute read
Google source verification

image

Kamal Singh Rajpoot

Apr 20, 2018

CBSE

सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकंड्री एजुकेशन (सीबीएसई) ने इंग्लिश के प्रश्न पत्र में टाइपिंग एरर के लिए 10वीं के छात्रों को 2 अंक अतिरिक्त देने का निर्णय लिया है। बता दें पिछले माह 12 मार्च को हुए इंग्लिश के पेपर के कॉम्प्रिहेंशन पैसेज सेक्शन में कुछ गलतियां थी, जिसकी कुछ शिक्षकों और छात्रों ने शिकायत की थी।

CBSE

छात्रों की ओर से मिली शिकायत पर गौर फरमाने के बाद सीबीएसई ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए छात्रों को दो अंक बढ़ाकर देने का फैसला किया है। इस बारे में सीबीएसई के वरिष्ठ अधिकारी का कहना है कि टाइपिंग एरर पकड़ में आ गया और यह बोर्ड की पॉलिसी है कि छात्रों को किसी तरह का नुकसान न हो इसलिए छात्रों के हित में अंक देने का फैसला लिया गया।