Cabinet Secretariat Jobs: भारत सरकार की नौकरी करने के इच्छुक युवाओं के लिए अच्छी खबर है। खासकर जिन युवाओं के पास इंजीनियरिंग की डिग्री है, वो जरूर इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। दरअसल, मंत्रिमंडल सचिवालय में डिप्टी फील्ड ऑफिसर (Deputy Field Officer) के पदों के लिए वैकेंसी निकली है। इस वैकेंसी के जरिए कुल 160 से ज्यादा रिक्त पदों को भरा जाएगा। इस भर्ती के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया शुरु हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवारों को इस भर्ती के लिए आवेदन ऑफलाइन मोड में करना होगा। इन नौकरियों के लिए आवेदन 21 अक्तूबर, 2024 तक किया जा सकता है। इंजीनियरिंग कर चुके छात्र इस भर्ती के लिए आवेदन करने के पात्र है।