Rhea Singha Education: Miss India या Miss Universe का आयोजन हर साल चर्चाओं में रहता है। वैसे ही इस बार भी मिस यूनिवर्स इंडिया का आयोजन राजस्थान के जयपुर में हुआ था। इस आयोजन में गुजरात की 18 वर्षीय Rhea Singha ने यह प्रतिष्ठित खिताब जीतकर देश और दुनिया में एक नया मुकाम हासिल किया है। रिया सिंघा ने 51 अन्य प्रतिभागियों को पीछे छोड़ते हुए यह खिताब अपने नाम किया। अब Rhea Singha इस साल के अंत में मैक्सिको में होने वाली मिस यूनिवर्स 2024 (Miss Universe India 2024) प्रतियोगिता में भारत की तरफ से शामिल होंगी। लेकिन क्या आपको पता है कि दुनियाभर में अपने टैलेंट का लोहा मनवा चुकीं Rhea Singha कितनी पढ़ी लिखी हैं। Miss Universe India 2024 Rhea Singha फिलहाल अपनी कॉलेज की पढ़ाई पूरी कर रही हैं।