अब कॉलेज की छात्राओं को प्रेग्नेंसी की शिक्षा दी जा सकती है। छत्तीसगढ़ की राज्यपाल व विश्वविद्यालय की कुलाधिपति व राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने बेटियों के वर्तमान में कुपोषण पर चिंता जताते हुए उनका कई तरह से विकास किए जाने के बारे मे सुझाव दिए हैं। राज्यपाल ने विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों में पढ़ने वाली बेटियों की सेहत की जांच करवाने व किसी प्रकार की कमी पाई जाने पर उन्हें सुझाव भी देने, गर्भावस्था के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में जानकारी देने की बात कही है जिससें वो अच्छी मां बन सके और भविष्य में स्वस्थ बच्चों को जन्म दे सके।