ओडिशा के स्कूलों में गर्मी और हीटवेव को देखते हुए 25 अप्रैल 2024 से ग्रीष्मकालीन अवका की घोषणा की गई है। वहीं 22 अप्रैल से 24 अप्रैल तक सभी स्कूलों का समय सुबह 6:30-10:30 बजे तक रहेगा। मौसम विभाग की एक रिपोर्ट के अनुसार, ओडिशा में 45.2 डिग्री तापमान है, जिसे देखते हुए स्कूलों में गर्मी की छुट्टी का फैसला लिया गया है।