COVID-19 : लॉकडाउन (Lockdown) समाप्त होने के बाद स्कूलों को फिर से खोलने के लिए, हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (Himachal Pradesh Board of School Education) (HPBOSE) ने दो सप्ताह के लिए गर्मियों की छुट्टी की घोषणा की है। स्कूलों में अवकाश 18 से 31 मई तक मनाया जाएगा। निदेशक, उच्च शिक्षा, हिमाचल प्रदेश की ओर से सभी संस्थानों को 16 मई को लिखे गए पत्र में कहा गया है कि सभी स्कूलों को इन निर्देशों को मानना होगा। सभी सरकारी और निजी स्कूलों को, जो HPBOSE से मान्यता प्राप्त हैं, उनमें 18 से 31 मई तक दो सप्ताह की छुट्टियां होंगी।