22 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Education News / प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए कोरोना वायरस से जुडी महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तरी, जरूर पढ़ें

प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए कोरोना वायरस से जुडी महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तरी, जरूर पढ़ें

Exam Guide: प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे युवाओं को इस प्रश्नोत्तरी के जरिए स्वयं की तैयारी का आंकलन अवश्य करना चाहिए। कोरोना वायरस से संबंधित सवाल हाल ही में आयोजित हुई प्रतियोगी परीक्षाओं में भी पूछे गए हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Deovrat Singh

•

Updated: 21 Sep 2021, 10:52 AM IST

exm.png

Exam Guide: प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे युवाओं को इस प्रश्नोत्तरी के जरिए स्वयं की तैयारी का आंकलन अवश्य करना चाहिए। कोरोना वायरस से संबंधित सवाल हाल ही में आयोजित हुई प्रतियोगी परीक्षाओं में भी पूछे गए हैं।

प्रश्न: कोरोना वायरस 2019 का पहला केस कहां सामने आया?
उत्तर: चीन में वुहान के हुआनान में

प्रश्न: भारत में सबसे पहले कोरोना वायरस संक्रमण का मामला किस राज्य में मिला था ?
उत्तर: केरल

प्रश्न: कोरोना वायरस के संक्रमण की वजह क्या मानी जा रही है?
उत्तर: वुहान के हुआनान सीफूड मार्केट में मिलने वाले समुद्री जीवों, चमगादड़ और सांप को

प्रश्न: कोरोना वायरस संक्रमण के खिलाफ स्वदेशी वैक्सीन का नाम क्या है?
उत्तर: कोवैक्सीन और कोविशील्ड

प्रश्न: कोरोना वायरस किस प्रकार से मनुष्यों में एक से दूसरे में फैलता है?
उत्तर: संक्रमित व्यक्ति के खांसने या छींकने से अपने चारों ओर करीब डेढ़ मीटर के लोगों को चपेट में लेता है।

प्रश्न: कोरोना वायरस की पहचान कैसे की गई?
उत्तर: इलेक्ट्रॉन माइक्रोस्कोप विश्लेषण तकनीक के जरिए वायरस नमूने लिए गए

प्रश्न: कोरोना वायरस का सीधा प्रभाव मानव शरीर में कहां पड़ता है?
उत्तर: श्वसन तंत्र पर

प्रश्न: कोरोना वायरस किस प्रकार का वायरस है?
उत्तर: यह आरएनए वायरस हैं

प्रश्न: मनुष्य में कोरोना वायरस किस संक्रमण के कारण होता है ?
उत्तर: श्वास तंत्र संक्रमण

प्रश्न: WHO द्वारा कोरोना वायरस को क्या नाम दिया गया है?
उत्तर: COVID-19

प्रश्न: कोरोना से पीड़ित होने पर शरीर में क्या बदलाव आते हैं?
उत्तर: निमोनिया, खांसी, बुखार और जुखाम इत्यादि

प्रश्न: कोरोना वायरस का प्रभाव किस मौसम में अत्यधिक रहता है?
उत्तर: यह सर्दी में सबसे ज्यादा प्रभावी होता है

प्रश्न: कोरोना वायरस के दो मुख्य वायरस कौनसे हैं ?
उत्तर: Middle East Respiratory Syndrome Corona Virus - MERS-CoV Or Server Acute Respiratory Syndrome - SARS-Cov है।

प्रश्न: कोरोना वायरस के नाम के आगे Novel शब्द क्यों जोड़ा गया?
उत्तर: यह कोरोना परिवार का नया सदस्य है इसलिए

प्रश्न: इस वायरस का नाम कोरोना क्यों पड़ा?
उत्तर: इसका नाम इसकी संरचना के आधार पर पड़ा है। इस वायरस के चारों तरफ मुकुट जैसी संरचना होती है और इर्द गिर्द उभरे हुए कांटे जैसे होते हैं इसके कारण इसका नाम कोरोना वायरस पड़ा।

प्रश्न: कोरोना वायरस लैटिन में क्या अर्थ है-
उत्तर: क्राउन

प्रश्न:- भारत में COVID-19 के खिलाफ लड़ने के लिए एक अधिनियम लागू किया है ?
उत्तर: ‘महामारी रोग अधिनियम 1897’