16 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CTET 2018 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन हुआ शुरू, यहां देखें डिटेल्स

सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) की ओर से 12 जून 2018 को सेंट्रल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (सीटेट) के लिए नोटिफिकेशन जारी किया था।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Amanpreet Kaur

•

Updated: 1 Aug 2018, 11:47 AM IST

CTET 2018

सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) की ओर से 12 जून 2018 को सेंट्रल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (सीटेट) के लिए नोटिफिकेशन जारी किया था। हालांकि तब से ही कैंडिडेट्स को रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया के शुरू होने का इंतजार था। अब यह इंतजार खत्म हेा गया है। करीब डेढ़ माह बाद 1 अगस्त 2018 से सीटेट 2018 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। सीटेट टेस्ट इस साल देशभर के 92 शहरों में 20 भाषाओं में आयोजित किया जाएगा। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए सीबीएसई सीटेट की आधिकारिक वेबसाइट www.ctet.nic.in पर लिंक एक्टिवेट हो गया है।

CTET 2018

वेबसाइट पर ही मौजूद इंफॉर्मेशन बुलेटिन में परीक्षा की डिटेल्स, सिलेबस, भाषाएं, एलिजिबिलिटी क्राइटीरिया, एग्जामिनेशन फीस, एग्जामिनेशन सिटीज और जरूरी तारीखों की जानकारी दी गई है। कैंउिडेट्स वेबसाइट से बुलेटिन को डाउनलोड कर इसे पढ़ सकते हैं। इसे पढऩे के बाद ही आवेदन करें। आवेदन करने की आखिरी तारीख २७ अगस्त है, जबकि फीस भरने की आखिरी तारीख 30 अगस्त दोपहर 3.30 बजे तक है। सीबीएसई के नोटिफिकेशन के अनुसार - सीबीएसई ने 11वें सेंट्रल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (सीटेट) 2018 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। सीटेट की आधिकारिक वेबसाइट पर 1 अगस्त 2018 से इंफॉर्मेशन बुलेटिन उपलब्ध है।

CTET 2018

जरूरी तारीखें फॉर्म भरने की आखिरी तारीख - 27 अगस्त 2018, शाम 5 बजे तकई-चालान या डेबिट/क्रेडिट कार्ड के जरिए फीस भरने की आखिरी तारीख - 30 अगस्त दोपहर 3.30 बजे तकफाइनल वेरिफिकेशन ऑफ पेमेंट ऑफ फीस - 4 सितंबर 2018ऑनलाइन करेक्शन - 6 सितंबर से 10 सितंबर 2018