सीयूईटी यूजी परीक्षा 15 मई के आसपास आयोजित की जा सकती है। हालांकि, यूजीसी के चेयरमैन ने कहा है कि लोकसभा चुनाव (Loksabha Election 2024) के कारण परीक्षा के समय में बदलाव हो सकते हैं। सीयूईटी प्रवेश परीक्षा के जरिए छात्र दिल्ली यूनिवर्सिटी, जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी, इलाहाबाद यूनिवर्सिटी समेत किसी अन्य यूनिवर्सिटी में दाखिला ले सकते हैं। इस परीक्षा का आयोजन भारत के 380 शहरों और विदेश के 26 शहरों में किया जाएगा। सीयूईटी-यूजी परीक्षा बंगाली, अंग्रेजी, गुजराती, मराठी, पंजाबी समेत 13 भाषाओं में होगी।